कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में केडीए से खरीदे प्लॉट पर निर्माण करने के एवज में हिस्ट्रीशीटर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। पीड़ित के इनकार पर आरोपित ने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगू यादव व उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। रतनलाल नगर निवासी पीड़ित अभिषेक उर्फ राहुल सक्सेना के मुताबिक जुलाई 2025 में बर्रा-सात स्थित प्लाट संख्या बी-8 केडीए की रीसेल प्रक्रिया के तहत खरीदा था। आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद से क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर व पूर्व पार्षद विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगू यादव प्लाट पर निर्माण कराने के एवज में दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.