कानपुर, दिसम्बर 8 -- बर्रा पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गुंजन विहार निवासी अनुभव श्रीवास्तव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को दामोदर नगर के बम्बा कट के पास से गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद किया है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अक्टूबर को कर्रही संघर्ष नगर निवासी महिला ने नाबालिग बेटी के लापता होने पर आरोपित के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.