संभल, मई 8 -- चन्दौसी, संवाददाता। बनियाखेड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव बर्रई में विकास की रफ्तार जैसे थम सी गई है। यहां की मुख्य सड़क कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है, जिससे गांव के लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि सड़क पर स्थायी रूप से जलभराव बना रहता है और यह रास्ता अब किसी तालाब से कम नहीं दिखता। बारिश होने से सड़क की हालत और बदतर हो गई है। यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। जमीन स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी गांव के बच्चों को हो रही है। उन्हें रोजाना इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.