शाहजहांपुर, मार्च 8 -- खुदागंज थाना क्षेत्र के रामेश्वरगंज गोटिया गांव में बर्रइय्या का छत्ता हटाने के दौरान हुए हादसे में एक किशोरी की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। गांव निवासी हरीश कश्यप की 17 वर्षीय पुत्री शीतल घर पर लगे बर्रइय्या के छत्ते को हटाने के लिए उसमें आग लगा रही थी। इसी दौरान अचानक जलता हुआ छत्ता उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सुदामा, जो पास ही खेत में बरसीम काट रही थीं, तुरंत घर पहुंचीं। तब तक शीतल आग की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो चुकी थी। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए शाहजहांपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शीतल अपने दो भाइयों में इकलौती बहन थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.