जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। बर्मामाइंस की ईस्ट प्लांट बस्ती के पास बुधवार को ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सीधा किया गया। हालांकि इस दौरान ऑटो सवार किसी की भी बच्चे को चोट नहीं आई है। ऑटो सवार लकी और क्रिश ने बताया कि वे लोग प्रेमनगर में रहते है और स्कूल से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर ऑटो पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...