जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और रेल सुरक्षा बल के जवानों ने बर्मामाइंस लकड़ी टाल क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जिला प्रशासन से नियुक्त मजिस्ट्रेट और बर्मामाइंस थाना के दर्जनों जवान मौजूद थे। बताया जाता है की सुरक्षा जवानों के समय से नहीं पहुंचने के कारण अभियान डेढ़ घंटे लेट से शुरू हुआ, वर्षों से रेलवे की जमीन पर रहने वालों ने पहले तो अभियान का विरोध किया और बाद में प्रोजेक्ट आने पर खुद जमीन खाली करने का आश्वासन दे रहे थे लेकिन रेल अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और दो गोदाम और एक मकान को ध्वस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.