जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश साह के नेतृत्व में बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी रानी दुर्गावती के चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों, महिला समिति, युवा समिति एवं समाज के सदस्यों ने वीरांगना के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन एवं संस्कृति को सशक्त बनाने पर बल दिया गया। इसके उपरांत अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, ग्राम समिति मनोहरपुर (पत्थरबासा) द्वारा आयोजित विराट महारानी रानी दुर्गावती जयंती समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर स...