जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैलाश नगर निवासी नितेश कुमार झा के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त नितेश अपने गांव गए हुए थे। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पड़ोसियों ने नितेश को फोन पर दी। सूचना पाकर नितेश शनिवार देर रात परिवार समेत घर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। नितेश के अनुसार वे 17 अप्रैल को किसी काम से अपने गांव गए हुए थे। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख फोन कर जानकारी दी। नितेश के अनुसार चोरों ने घर में रखे करीब 50 लाख के गहने और 10 हजार रुपए की चोरी की है। यह भी पढ़ें- हीरापुर में हार्डवेयर कारोबारी के घर से 70 लाख की चोरी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.