जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित ओड़िया क्लब के पास मंगलवार रात ड्यूटी से लौट रहे दास बस्ती निवासी राज दास पर बदमाशों ने छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राज अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर जब उनके साथी वहां पहुंचे, तो बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे संदीप नामक युवक के पैर में चोट आई। संदीप का इलाज अस्पताल में कराया गया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी भी की, जिससे राज की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.