जमशेदपुर, जनवरी 4 -- बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी मो अवैद्दूर रहमान के घर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज माझी, संजय पात्रो और अनवारूल इस्लाम शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान बरामद किए है। बता दे कि 29 दिसंबर को अवैद्दूर के घर घुसकर बर्तन समेत अन्य सामनों की चोरी कर ली गई थी। अवैद्दूर के बयान पर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.