जमशेदपुर, अगस्त 5 -- शहर के बर्मामाइंस स्थित कंटेनर यार्ड में गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल आफताब आलम की मंगलवार सुबह करीब चार बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। अपराधियों ने रविवार रात उसे गोलियों से छलनी कर दिया था। इधर, कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी आफताब की मौत की खबर मिलते ही शहर में आक्रोश फैल गया। सुबह के छह बजते ही बड़ी संख्या में लोग बर्मामाइंस थाना के सामने डनलप रोड पर पहुंच गए। सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन अवरुद्ध हो गया। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर सुबह 9 बजे सड़क जाम हटा। दूसरी ओर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 1...