जमशेदपुर, फरवरी 11 -- बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लिंडे कंपनी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। गनीमत यह रही कि ऑटो चालक और उसमें सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक स्टेशन से चार यात्रियों को रिजर्व लेकर साकची की ओर जा रहा था। इस दौरान सफेद रंग की इनोवा कार ने तेज गति से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नाले में गिरे ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ऑटो को नाले से बाहर निकलवाया गया। हादसे में ऑटो चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ऑटो में सवार यात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.