जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्टेशन रोड में सोमवार सुबह कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ऑटो पर सवार यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक स्टेशन से चार यात्रियों को लेकर साकची जा रहा था। ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक में ऑटो में धक्का मार दिया। इससे मेन रोड पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर तक अन्य वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को नाले से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.