जमशेदपुर, मार्च 17 -- आगामी रामनवमी, हिन्दू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ को लेकर बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, बस्तीवासी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। उद्देश्य सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा। बैठक में स्थानीय लोगों ने पेयजल की कमी, खराब स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कों और नालियों से बहते गंदे पानी जैसी समस्याएं उठाईं, जिन पर गंभीरता से चर्चा हुई। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने आश्वासन दिया कि त्योहारों से पहले इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण ...