जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- जमशेदपुर। आगामी दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज बर्मामाइंस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने की।बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा के आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी हैं, जिन्हें पूजा से पहले ठीक कराना आवश्यक है। इसके साथ ही कई इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसकी जल्द से जल्द सफाई की मांग रखी गई।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए। बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.