जमशेदपुर, मार्च 24 -- बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब 4 बजे की है। वहां तैनात गार्ड की नजर जब धुएं और आग की लपटों पर पड़ी तो उसने तुरंत मालिक को फोन कर सूचना दी।यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और काबू पाना मुश्किल हो रहा था। फिर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा कि आग केवल लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही और गोदाम में मौजूद किसी भी मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है।मौके पर मौजूद अनिकेत ने बताया कि यह पहली बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.