बर्मामाइंस की नाबालिग को भगा ले गया जुगसलाई का युवक, गिरफ्तार
जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर, संवाददाता। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने जुगसलाई मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद कैसर को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की मां ने बर्मामाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया कि मो. कैसर ने शनिवार दोपहर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.