जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित पहाड़ी पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी माता पहाड़ी और माता चंडी की पूजा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है। 27 मई को भूमि पूजन से इसकी शुरुआत होगी। अध्यक्ष दुर्गा राव ने बताया कि आगामी 27 मई 2026 को माता पहाड़ी की पूजा हेतु विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद 2 जून को माता चंडी की पूजा संपन्न होगी, जिसके पश्चात माता पहाड़ी की हल्दी पूजा की रस्म निभाई जाएगी। 5 जून को गोल पहाड़ी से माता का आगमन पूजा स्थल पर होगा, जहाँ वे विराजमान होंगी। इस बार उत्सव का मुख्य आकर्षण रायपुर से आने वाली विशेष झांकी होगी, जो बस्तीवासियों और श्रद्धालुओं के बीच कौतूहल और भक्ति का केंद्र बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...