जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- बर्मामाइंस में औद्योगिक स्क्रैप आपूर्ति के बाद बकाया राशि नहीं देने, धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर स्केटिंग मेटल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मोहन जायसवाल ने बर्मामाइंस थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2024-25 के दौरान बोकारो स्टील सिटी स्थित ईएसएच इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (फेज-3ए/2(पी), बालिडीह औद्योगिक क्षेत्र) के कार्यों की देखरेख करने वाले पुनीत कुमार ने मोहन जायसवाल से संपर्क किया था। इसके बाद कंपनी निदेशक संजय कुमार राय एवं सरिता देवी से भी बातचीत कराई गई और औद्योगिक कार्यों के लिए आयरन एवं स्टील स्क्रैप की आपूर्ति का अनुरोध किया गया। व्यावसायिक विश्वास के आधार पर उनकी कंपनी ने समय-समय पर मौखिक आदेश के अनुसार स्क्रैप की आपूर्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.