जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी से एक गैस गोदाम और दो लकड़ी टाल पर जल्द रेलवे का बुलडोजर चल सकता है। वहीं, जुगसलाई गुदरी बाजार में भी एक दुकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सभी रेलवे से मुकदमा हार चुके हैं। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने अब सभी जगहों से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने में जुट गया है। सोमवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त करने की मांग पर जिला प्रशासन को पत्र दिया है। उन्होंने टाटानगर आरपीएफ के अलावा बागबेड़ा और बर्मामाइंस पुलिस को भी पत्र भेजा है। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण अतिक्रमण नहीं हटेगा, लेकिन रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जमीन खाली करने की चेतावनी दे दी है।इधर, टाटानगर स्टेशन विकास को लेकर 350 से ज्यादा कच्चे-पक्के मकान और दुकानों को तोड़ने की योजना है। रेलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.