मैनपुरी, फरवरी 21 -- किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। किसान सर्वाधिक आवारा जानवरों से परेशान हैं। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों के यहां किसान पहुंचते हैं मगर उनकी सुनवाई नहीं की जाती। शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया। डीएम के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और किसान कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में जमा हुए। यहां पदाधिकारियों और किसानों ने कहा कि सर्दी के मौसम में किसान फसलों को बचाने के लिए रात-रात भर खेतों पर ही बसर करने को मजबूर होते हैं। गोशालाओं में आवारा जानवरों को रखने की व्यवस्था है लेकिन इन दिनों सड़कों, खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.