बीजिंग, सितम्बर 27 -- चीन की महान दीवार को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक चीन की यह दीवार अब बर्बाद हो चुकी है। बताया जा रहा है कि चीन की महान दीवार का एक सुदूर हिस्सा पिछले 20 वर्षों से खदान का कचरा फेंके जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन के सरकारी प्रसारक 'सीसीटीवी' की खबर के अनुसार, उत्तर-मध्य चीन में मिंग राजवंश के दौर की इस प्राचीन दीवार के पत्थरों को कोयला खदान के कचरे को सस्ते में ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया। हांगकांग के अखबार 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने सीसीटीवी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शांक्सी प्रांत की निंगवू काउंटी में दीवार के एक हिस्से का इस्तेमाल पिछले करीब 20 वर्षों से कोयला खदान का कचरा फेंकने के आसान रास्ते के रूप में किया जा रहा थ...