नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजनयिक पीटल गहलोत ने कहा कि अगर बर्बाद रनवे और हैंगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जीत की तरह लगते हैं तो पाकिस्तान इसका आनंद उठा सकता है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सिंधु जलसंधि का मुद्दा उठाया था और ओआईसी के सदस्यों के सामने गिड़गिड़ाया था। पाकिस्तान ने कहा कि अन्य देशों को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों से दूर नहीं भागना चाहिए। वहीं भारत ने पहलगाम हमले के बाद ही कह दिया था कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेगा।पहलगाम का सबूत मांगने लगे इशाक डार संयुक्ता राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर बेबुनियादाी आरोप लगाए ह...