आरा, नवम्बर 24 -- पीरो, संवाद सूत्र असमय बारिश से धान की फसल के नुकसान होने के बाद आक्रोशित किसानों ने पीरो प्रखंड मुख्यालय में मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। बीडीओ अशोक कुमार और सीओ लखेन्द्र कुमार के समझाने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसानों ने कहा कि असमय हुई बारिश से धान की फसल खत्म हो गयी और सरकार की ओर से नुकसान हुई फसल का आकलन नहीं किया गया और रबी फसल की बुआई भी खेत में अधिकांश नमी होने के चलते नहीं हो पा रही है। ऐसे में रबी फसल का भी सही तरीके से उत्पादन नहीं हो पायेगा। दर्जनों की संख्या में तार पंचायत से आये किसानों का नेतृत्व निर्मल ओझा, रामजी उपाध्याय, नंदकिशोर सिंह, तारकेश्वर सिंह, राजूद सिंह, मुन्ना सिंह, धनजी सिंह, नंदजी सिंह, संजीव कुमार और नागेन्द्र राम ने किया। कहा कि नष्ट फसल का आकलन नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.