फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। बीते दिनों बेमौसम बारिश और तापमान में गिरावट से फसले प्रभावित हुई हैं। खेतों में पक कर तैयार हो रही फसल के नुकसान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में फसलों की बर्बादी को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए विभाग ने कार्ययोजना के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिले में दो दिन पूर्व तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों को झकझोर दिया है। खेतों में तैयार हो रही गेहूं, जौ, चना, मटर, लाही समेत विभिन्न फसलों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम परिवर्तन से फसलों की कमजोर पैदावारी की उम्मीदे बढ़ी है। शासन ने खरीफ और रबी मौसम के लिए फसल बीमा व मौसम आधारित फसल बीमा योजना की कार्ययोजना जारी करते हुए यूनीवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेंन्स कंपनी को नामित किया है। कृषि विभाग की मानें तो फसलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.