बर्बरता बर्दाश्त नहीं दोषियों को मिले कड़ी सजा : भाजपा
रांची, जून 5 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लहना गांव में दलित युवक रोहित मिर्धा की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सख्त रुख अपनाया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास लहना गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। किशुन दास ने मृतक के पिता उदित मिर्धा और माता मिनी देवी से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि रोहित की हत्या बेहद निंदनीय, अमानवीय और दुखद घटना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।एसएसपी से की त्वरित कार्रवाई की मांग:परिजनों की व्यथा सुनने के बाद किशुन दास ने मौके से ही रांची एसएसपी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.