प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- उदयपुर (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। खेत से झटका मशीन और अन्य सामान चोरी करने की आशंका में सोमवार दोपहर एक युवक को पेड़ में बांधकर चप्पलों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव में एक व्यक्ति के खेत में लगी झटका मशीन के साथ अन्य सामान पिछले दिनों चोरी हो गया था। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के ही रहने वाले मो. सोहेल उर्फ मौला को पकड़ लिया। लोग उससे झटका मशीन चोरी की बाबत पूछताछ करने लगे। इस दौरान दो लोगों ने एक पेड़ के सहारे उसके हाथ पकड़ लिए। एक व्यक्ति उसकी चप्पलों से पिटाई करने लगा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.