बर्फ में 50 घंटे तक फंसा रहा बेजुबान
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- अलास्का। अलास्का के बर्फीले पहाड़ों में हुए एक भूस्खलन के बाद चार साल कुत्ता 50 घंटे तक फंसा रहा। हादसे में उसके साथ गए दो पर्वतारोही गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घायल पर्वतारोही के जानकारों ने हजारों मील दूर विदेश में होते हुए भी स्थानीय वालंटियर और पायलटों के साथ मिलकर एक बड़ा सर्च अभियान चलाया। कुत्ते के गले में एप्पल एयरटैग बंधा हुआ था। हालांकि, शुरुआती लोकेशन गलत मिली, लेकिन बाद में एयरटैग के दोबारा मिले सिग्नल और सैटेलाइट मैप की मदद से पायलटों ने उसे ढूंढ निकाला। माइनस तापमान में 50 घंटे बिताने के बावजूद वह बिल्कुल सुरक्षित है और अब घर पर है। पहाड़ों में बाहर रहने की आदत ने उसे मुश्किल हालात में जिंदा रहने में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.