सासाराम, मई 22 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एसटीएफ व विद्युत बोर्ड की संयुक्त छापेमारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औद्योगिक परिसर में बिजली चोरी का मामला उजागर किया। छापेमारी दल ने सुभाष नगर डेहरी निवासी सुनील कुमार सिंह पिता बिमल शरण सिंह द्वारा संचालित औद्योगिक परिसर (बर्फ फैक्ट्री) की जांच की। इस दौरान चोरी की बिजली से बर्फ फैक्ट्री संचालित करते पकड़ा गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...