बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, जून 13 -- फिरोजाबाद, दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। तीखी गंध, आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर सटेशन प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मुख्य वाल्व बंद कर गैस के रिसाव पर काबू पा लिया। स्टेशन रोड पर तिकोनिया के निकट प्रवीण कुमार का मां गंगा आइस फ्रूट एंड कोल्ड स्टोरेज है। फैक्ट्री में गैस आपूर्ति की लाइन के पांच वाल्व में से एक वाल्व पुराना हो चुका है। शनिवार दोपहर दो बजे कर्मचारी उस वाल्व को बदल रहे थे। इस दौरान अचानक से गैस का रिसाव होने लगा। इससे फैक्ट्री में काम रहे कर्मचारियों में खलबली मच गई। किसी कर्मचारी को अमोनिया के संपर्क में आने से गले और फेफड़ों में तेज जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.