इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद मोहल्ले में बुधवार रात एक बर्फ फैक्टरी से अमोनिया गैस की गंध फैलने से हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने जांच शुरू की। आनंद नगर स्थित आशीष गुप्ता की बर्फ फैक्टरी में रात करीब नौ बजे कर्मचारी एक बॉल्व की नियमित सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मात्रा में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे आसपास के इलाके में तीखी गंध फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तकनीकी टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से जांच की। यह भी पढ़ें- अमोनिया गैस सिलेंडर फटने के मामले में फैक्ट्री मालिक पर केस जांच में कोई बड़ा हादसा या पाइपलाइन फटने जैसी बात सामने नहीं आई। दमकल कर्मियों और फैक्टरी के तकनीकी स्टाफ ने मिलकर बॉल्व को सुरक्षित तरीके...