बर्फ नाटक से 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट शुरू
बरेली, सितम्बर 21 -- थिएटर अड्डा के अंतर्गत रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की तरफ से आयोजित चतुर्थ 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के पहले दिन मेरठ की नाट्य संस्था लहर नाट्य मंच ने नाटक बर्फ का मंचन किया। लोक खुशहाली ट्रस्ट सभागार में आयोजित थिएटर फेस्ट का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी,अनिल अग्रवाल, शिवशंकर ऐरन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बर्फ नाटक को सौरभ शुक्ला ने लिखा और अनुज शर्मा ने निर्देशित किया है। यह नाटक हिंदी मनोवैज्ञानिक सस्पेंस नाटक है, जो कश्मीर की कड़ाके की ठंड में एक रात की कहानी दिखाता है। यह नाटक सत्य और विश्वास के बीच की महीन रेखा को उजागर करता है, जिसमें एक डॉक्टर की मुलाकात एक स्थानीय शिकारावाले से होती है। नाटककार और वरिष्ठ अभिनेता सौरभ शुक्ला का नाटक कई सच और सवाल दर्शकों के सामने रखता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.