बागपत, मई 24 -- शहर की माता कॉलोनी में बर्फ लेने गए बच्चे की पिटाई करने और विरोध करने पर परिवार के लोगों पर लाठी-डंड़ों से हमला करने व पथराव करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर की माता कालोनी निवासी शौकत ने बताया कि गत 21 मई की दोपहर उसका बेटा शोएब पड़ोस में एक रिश्तेदार के यहां बर्फ लेने गया था। उनके यहां बर्फ नहीं मिलने पर बेटा शोएब वापस लौटने लगा, तो कुछ युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और बर्फ का कटोरा मांगने पर गलत टिप्पणी करते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसके बेटे को गला घोंटकर मारने का प्रयास भी किया। उसके शोर मचाने पर अपने बेटे को बचाने गए, तो उसकी पत्नी जन्नत पर भी हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद 20-25 युवकों को बुलाकर ह...