बर्फ के मैदान पर ककरई की नव्या ने लहराया परचम, गोल्ड जीता
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव ककरई की 10 वर्षीय नव्या ने बर्फ पर खेले जाने वाले खेल बेंडी में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित बेंडी स्टेट चैंपियनशिप-2026 में नब्या ने अंडर-14 वर्ग में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम में मेरठ की ओर से खेलते हुए उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान नव्या ने अपनी तेज स्केटिंग, गेंद पर नियंत्रण और टीम भावना से सभी को प्रभावित किया। नब्या के दादाजी सुभाषचंद्र शर्मा ककरई के मूल निवासी हैं। नव्या सोफिया गर्ल्स स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। उनकी माता श्रुति भारद्वाज मेरठ में स्टेट बैंक में और पिता विशाल भारद्वाज आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। इससे पहले भी नव्या कई प्रतियोगिताओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.