जयपुर, मार्च 23 -- जयपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। शहर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 1000 किलो नकली पनीर, 800 किलो घी और 4840 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी उत्पाद बाजार में असली बताकर बेचे जा रहे थे, जिससे लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था।बर्फ के बॉक्स में छुपाकर लाया गया पनीर जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन नजर आया। जांच करने पर पता चला कि शांति पथ स्थित 'क्वालिटी पनीर सेंटर' पर पनीर और घी उतारा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें 11 बड़े कंटेनर (बॉक्स) मिले। प्रत्येक बॉक्स में करीब 80 से 90 किलो पनीर भरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.