कुल्लू, फरवरी 4 -- हिमाचल प्रदेश में 1000 मीटर की ऊंचाई पर रहने वाले मोर अब 1600 मीटर की ऊंचाई पर भी पाए जा रहे हैं। यानी ऐसे ऊंचाई वाले इलाके जो काफी ठंडे माने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास लगभग 6000 फीट (लगभग 1,800 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित जगतसुख गांव के बर्फ से ढके जंगल में मोरों के एक जोड़े को देखा गया है। मोर के जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस दुर्लभ घटना ने हिमालयी राज्य में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। मोर आमतौर पर गर्म इलाकों में पाए जाते हैं। यही वजह है कि 6000 फीट की ऊंचाई पर मोरों का दिखाई देना काफी आश्चर्यजनक बात है। हिमालय में पारिस्थितिक परिवर्तनों और वायुमंडलीय तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि को इसकी वजह माना जा रहा है।'ऊंचे पहाड़ अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.