बर्फ की गुफा में विराजमान हुई राणी सती दादी
वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रामकटोरा स्थित श्रीराणी सती धाम में हिम शृंगार झांकी रविवार को सजाई गई। इस अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। झांकी में रानी सती दादी के चारों तरफ बर्फ के बीच बाबा काशी विश्वनाथ को विराजमान कराया गया। रानी सती दादी का शृंगार देसी फूलों से किया गया। रंग-बिरंगे देसी फूलों, आम और लीची से मंडप सजा। बर्फ की गुफा में बाबा अमरनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मारवाड़ी समाज की सभी 13 देवियों के मंडप भी सजाए गए। सायंकाल सात बजे विशेष आरती के साथ भजन-कीर्तन प्रारम्भ हुआ। मुंबई से आमंत्रित गायक प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में रानी सती श्याम भक्त मंडल के भरत सराफ,अनूप सराफ, राधेगोविंद केजरीवाल ने एक से एक बढ़कर भजन सुनाए। संयोजन संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, दीपक बजाज, निधिदेव अग्रवाल, शरद शाह, सुरेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.