बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। अरुणाचल प्रदेश में तैनात बागपत के अग्निवीर का बर्फीले तूफान की चपेट में आने से निधन हो गया। सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा है। छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव निवासी सोहित चौहान पुत्र मोहर सिंह 2023 में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में आए बर्फीले तूफान की चपेट में ड्यूटी पर तैनात सोहित आ गए। किसी तरह दूसरे जवान उन्हें निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।सोहित के निधन की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। गांव में भी शोक व्याप्त हो गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण उनके घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सोहित पहले ही प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.