नोएडा, जनवरी 14 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शीत लहर और न्यूनतम तापमान में कमी ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड के साथ ही वे प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान मंगलवार को भी दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह दस बजे के बाद से खिली धूप निकली, जिससे दिन में ठंड से राहत मिली। सुबह और शाम को शीत लहर से कड़ाके की ठंड रही। मौसम विज्ञान विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान जारी नहीं किया। पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिनों तक तक न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.