प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- बर्फीली हवा के चलते रात के साथ ही दिन में भी गलन जनजीवन पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को एक बार फिर रातदिन का तापमान इस मौसम में अपने न्यूनतम अंक पर पहुंच गया। सर्द हवाओं के साथ गलन ने लोगों को घरों में भी कंपा दिया। तापमान एक बार फिर अपने न्यूनतम स्तर रात में 5.6 और दिन में 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जनवरी के पहले सप्ताह में धूप पहले दिन के बाद से अब तक पूरी तरह से बेअसर है। पश्चिम और उत्तर से आने वाली हवाएं गलन का अहसास करा रही हैं। मंगलवार को भोर से ही घने कोहरे ने एक बार फिर जनजीवन प्रभावित कर दिया। दृष्यता बेहद कम होने के कारण हाईवे सहित सभी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। हाईवे पर मुश्किल से वाहन रेंगते हुए चलते रहे। कोहरा इस कदर बरस रहा था कि बाइक सवारों के कपड़े भीग गए। दोपहर बाद मामूली धूप निकली नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.