बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बर्फीली हवाओं के चलने से जिलेभर में भीषण शीत लहर का प्रकोप जारी है। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर सदर अस्पताल के ओपीडी में पहुंचने वाले व भर्ती मरीजों पर देखने को मिल रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके परिजन ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी परेशानी कई गुना बढ़ गई है। सदर अस्पताल के वार्डों में ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज बदहाल स्थिति में हैं। इंडोर वार्डों में हीटर की व्यवस्था शुक्रवार तक नहीं हो पायी। जबकि सदर अस्पताल के पास 14 हीटर उपलब्ध हैं। बुजुर्ग, नवजात और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ठंड के कारण मरीजों की हालत बिगड़ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.