संभल, जनवरी 29 -- जनपद में बर्फीली हवाओं और बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 तक पहुंच गया है। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण दृश्यता में भी कमी देखी गई। पिछले एक सप्ताह में दो बार हुई बारिश के चलते मौसम में बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार को मौसम सामान्य रहा, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। ठंडी हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों और आम नागरिकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और बढ़ती ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर गेहूं और आलू की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ठंड से राहत देने के लिए नगर निकायों द्वारा जिले में 280 से अधिक स्थानों पर अलाव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.