संभल, फरवरी 4 -- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने फरवरी माह में भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवा व कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बुधवार में सुबह होते ही आसमान में छाए बादल और कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार ठंड अधिक हो रही है। बसंत पंचमी के बाद मौसम साफ हो जाता था और दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता था। मगर इस बार फरवरी के पहले सप्ताह में भी कोहरा, बारिश व सर्दओं ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। मंगलवार की देररात से कोहरा आना शुरू हो गया था। जो कि बुधवार 10 बजे तक बना रहा। सुबह में हालात ऐसे हो गए थे कि थोड़ी का भी दिखाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.