बहराइच, दिसम्बर 20 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। गिरते तापमान और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को मौसम के बदलते मिजाज के कारण ठिठुरन में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। आसमान से गिर रही ओस की हल्की बूदों ने ठंड बढ़ा दी है। वातावरण में नमी बढ़ने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों और लोगों की आवाजाही कम रही। जो लोग काम पर निकले वे भी गर्म कपड़ों में पूरी तरह ढके हुए रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को दो डिग्री लुढ़क कर 15 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो तीन दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार हैं। ठंड के चलते ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.