शामली, जनवरी 15 -- गुरुवार को जनपद शामली में दिनभर चली सर्द और बर्फीली हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिला, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज ठंडी हवाओं के चलते बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। लोग अत्यधिक आवश्यक कार्यों को छोड़कर घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े, ऊनी स्वेटर, जैकेट, टोपी व मफलर का सहारा लिया। वहीं घरों और दुकानों में रूम हीटर, अंगीठी और आलाव जलाकर लोग खुद को ठंड से बचाने का प्रयास करते दिखे। चाय की दुकानों और अलाव के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही, जहां लोग हाथ सेंकते हुए ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.