कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। तेज बर्फीली हवाओं ने शहर में फिर से गलन को बढ़ा दिया। इससे दिन का पारा 3.9 और रात का 2.6 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा रहेगा। नया पश्चिमी विछोभ शुक्रवार को दस्तक देगा। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में कम पड़ने की संभावना है। फिर भी एक और दो फरवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों से आ रहीं 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं बर्फीली हवाओं से सर्दी लौट आई है। दिन में भी तेज बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इससे दिन का पारा 3.9 डिग्री गिर गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.1 से 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। 12 दिन बाद अधिकतम पारा 20 डिग्री के नीचे आया है। 16 जनवरी को पारा 18.6 डिग्री था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्...