बागेश्वर, मार्च 20 -- जिले में गुरुवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं कपकोट के उच्च हिमालयी गांव की चोटियों में बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। मार्च के महीने में जनवरी का एहसास हो रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। साथ ही अलाव भी जलाए हैं। खेती किसानी के लिए बारिश को किसान फायदेमंद मान रहे हैं। गुरुवार की रात से समूचे जिले में बारिश हो रही है। शुक्रवार की सुबह से भी बारिश जारी है। उधर कपकोट के सोराग, कर्मी, तीख, डोला, खाती, झूनी, खलझूनी, बोरबलड़ा आदि गांवों की चोटियों में बर्फबारी हो रही है। बारिश से क्षेत्र में खासी ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने हीटर व ब्लोवर निकाल लिए हैं। किसानों ने बारिश व बर्फबारी को कृषि, फल उत्पादन के लिए कारगर बताया है। चंद्र ...