विकासनगर, जनवरी 24 -- चकराता में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार सुबह चटक धूप खिलने से लोगो को कुछ राहत मिली। धूप खिलने के बाद भी क्षेत्र के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने से दोपहर बाद लोगों को फिर कड़ाके की सर्दी से जूझना पड़ा। शनिवार को क्षेत्र का तापमान अधिकतम छह डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...