गोंडा, मई 16 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का बर्न वार्ड अब कोविड अस्पताल में शिफ्ट हो गया है। शनिवार को अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित नए वार्ड का प्रधानाचार्या डॉ. बीना सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मरीजों के शिफ्टिंग की कार्यवाही की जा रही है। नया बर्न वार्ड 16 बेड का होगा और उसमें मरीजों की सहूलियत के हिसाब से सारी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। बर्न वार्ड की अव्यवस्था की खबर हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। खबर छपने के बाद कालेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और वार्ड कोविड अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में जलकर आने वाले मरीजों के इलाज के लिए अलग से 12 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया था। वार्ड में मरीजों को गर्म...