गोंडा, अप्रैल 6 -- गोण्डा, संवाददाता। राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के बर्न वार्ड के मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। वार्ड में लगी तीनों एसी खराब चल रही है, जिसमें दो बदलने लायक बताई जा रही है। एसी खराब होने के कारण गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर जरूर लाकर लगाया गया है। वार्ड में भर्ती मरीज बताते हैं कि गर्मी के कारण पसीना हो जाता है जो घाव में चुनचुनाहट पैदा कर देता है, जिससे रात भर नींद नहीं आती है। वार्ड में तैनात कर्मचारियों ने मौखिक व लिखित रुप से अस्पताल प्रशासन को समस्या के बारे में सूचित भी किया है लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में जलकर आने वाले मरीजों के इलाज के लिए अलग से दस बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें मरीजों को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाता है लेकिन...